India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास भर्ती, आवेदन तिथि, योग्यता, फीस, वेतन और चयन प्रक्रिया

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए जारी नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है । इसमें Gramin Dak Sevak (GDS), BPM, ABPM और Dak Sevak पदों से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि, आवेदन शुल्क, वेतन, स्थानीय भाषा, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए और चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां और फीस से जुड़ी जानकारी भी यहां उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

📅 India Post GDS Recruitment 2026 – Important Dates

गतिविधिमहत्वपूर्ण तिथि
One-Time Registration (OTR)31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026
आवेदन में Correction/Edit23 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026
आवेदन/पंजीकरण की अंतिम समय सीमाशाम 5:00 बजे तक

नोट: OTR की अंतिम तिथि 19 सितंबर और ऑनलाइन आवेदन व फीस भुगतान की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। Correction Window 23–24 सितंबर 2026 तक रहेगी।

🎂 आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

आयु में छूट

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • EWS: कोई आयु छूट नहीं
  • PwBD: 10 वर्ष
  • PwBD + OBC: 13 वर्ष
  • PwBD + SC/ST: 15 वर्ष

💰 आवेदन शुल्क

  • सामान्य आवेदन शुल्क: ₹100
  • महिला उम्मीदवार: शुल्क में छूट
  • SC/ST उम्मीदवार: शुल्क में छूट
  • PwBD उम्मीदवार: शुल्क में छूट
  • Transwoman उम्मीदवार: शुल्क में छूट
  • जिन उम्मीदवारों को शुल्क देना है, वे Credit/Debit Card, Net Banking या UPI से भुगतान कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण: एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

🎓 शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • 10वीं में Mathematics और English विषय में उत्तीर्ण अंक होना चाहिए।
  • 10वीं की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार ने स्थानीय भाषा का अध्ययन कम से कम 10वीं कक्षा तक किया होना चाहिए।
  • स्थानीय भाषा अलग-अलग राज्य/सर्किल के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास:
    • कंप्यूटर का ज्ञान
    • साइकिल चलाने का ज्ञान
    • पर्याप्त आजीविका का साधन होना चाहिए।

महत्वपूर्ण: केवल किसी अन्य बोर्ड की समकक्ष योग्यता के आधार पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा; अधिसूचना में मान्यता प्राप्त बोर्ड की 10वीं परीक्षा निर्धारित की गई है।

📝 India Post GDS 2026 Application Form कैसे भरें?

India Post GDS आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो भागों में है—One-Time Registration (OTR) और Online Application Form

1. One-Time Registration (OTR)

  • सबसे पहले GDS Online Engagement Portal पर जाएं।
  • Candidate Login/Register पर क्लिक करें।
  • पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार New Candidate Registration चुनें।
  • अपना Mobile Number और Email ID दर्ज करके OTP से Verify करें।
  • अपना Name, Date of Birth, Gender, Father/Guardian Name, Mother’s Name और Community आदि जानकारी भरें।
  • पासवर्ड बनाएं।
  • Registration पूरा होने पर Registration Number प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित रखें।

2. Online Application Form भरें

Registration Number और Password से Login करें और Apply Online पर क्लिक करें।

इसके बाद:

  1. Personal Details भरें।
  2. 10वीं की Educational Details में Circle, Board, Passing Year और Marks दर्ज करें।
  3. अपनी Division और Post Preference चुनें।
  4. Recent Photograph और Signature Upload करें।
  5. पूरी जानकारी का Preview देखकर जांच करें।
  6. आवश्यकता होने पर Application Fee का भुगतान करें।
  7. अंत में Application Form Final Submit करें।

⚠️ जरूरी सावधानी

नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार बिल्कुल सही भरें। गलत जानकारी देने पर candidature रद्द हो सकती है।

Application Portal: India Post GDS Online Engagement Portal पर ही आवेदन करना है।

🎯 India Post GDS 2026 – चयन प्रक्रिया

India Post GDS भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार System-Generated Merit List से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण

  1. 10वीं के अंकों के आधार पर Merit List
    • मान्यता प्राप्त बोर्ड की 10वीं परीक्षा के अंकों को आधार बनाया जाएगा।
    • Merit percentage को 4 decimal places तक तैयार किया जाएगा।
  2. Grade/CGPA होने पर
    • Grade/Point को निर्धारित नियमों के अनुसार marks में convert किया जाएगा।
    • CGPA होने पर CGPA × 9.5 के आधार पर marks निकाले जाएंगे।
  3. Shortlisting
    • Merit List के आधार पर उम्मीदवारों को shortlist किया जाएगा।
    • Shortlisted उम्मीदवारों को SMS और Email के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
  4. Document Verification
    • Shortlisted उम्मीदवारों को निर्धारित Divisional/Unit Head के सामने Original Documents लेकर जाना होगा।
    • दस्तावेज सही पाए जाने पर provisional engagement offer जारी किया जाएगा।
  5. Joining & Pre-Engagement Formalities
    • Offer मिलने के बाद निर्धारित अवधि में joining formalities पूरी करनी होंगी।
    • इसमें 3 दिन की basic training और accommodation की व्यवस्था जैसी formalities शामिल हैं।

✅ Short में

10वीं के Marks → Merit List → Shortlisting → Document Verification → Provisional Engagement → Joining.

Important Link

Apply Online LinkClick Here
Link Activate On 02 September 2026
Online Registration FormClick Here
Link Activate On 31 August 2026
Check Circle Wise NotificationClick Here
Link Activate Soon
Check Official NotificationClick Here
India Post GDS Official WebsiteClick Here
My WhatsApp ChannelClick Here
My Telegram ChannelClick Here

❓ India Post GDS Recruitment 2026 – FAQ

1. India Post GDS Recruitment 2026 में कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती में Gramin Dak Sevak (GDS), Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak पद शामिल हैं।

2. GDS भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। 10वीं में Mathematics और English विषय होने चाहिए तथा संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

3. GDS भर्ती में आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

4. आवेदन कब से शुरू होगा?

One-Time Registration: 31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 तक।
Online Application: 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक।

5. GDS भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर System-Generated Merit List से किया जाएगा।

6. क्या GDS भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं। इस नोटिफिकेशन के अनुसार चयन 10वीं के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट से होगा।

7. GDS में कितना वेतन मिलता है?

  • BPM: ₹12,000 से ₹29,380
  • ABPM/Dak Sevak: ₹10,000 से ₹24,470

8. आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क है। छूट प्राप्त श्रेणियों के लिए शुल्क में छूट का प्रावधान है।

9. आवेदन कहां से करना होगा?

आवेदन India Post GDS Online Engagement Portal के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

10. क्या एक से अधिक आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए केवल एक Registration की अनुमति है। Duplicate या Multiple Registration पाए जाने पर candidature रद्द की जा सकती है।

11. आवेदन में गलती होने पर क्या करें?

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 23 और 24 सितंबर 2026 को Correction Window उपलब्ध रहेगी।

12. क्या GDS के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है?

हाँ। चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर/स्मार्टफोन/लैपटॉप चलाने के ज्ञान से संबंधित undertaking देनी होगी।

13. क्या साइकिल चलाना जरूरी है?

चयनित उम्मीदवार को साइकिल चलाने और/या दोपहिया वाहन चलाने की क्षमता से संबंधित declaration देना होगा।

14. क्या GDS में Document Verification होगा?

हाँ। Merit List में shortlisted उम्मीदवारों के दस्तावेजों का verification किया जाएगा। गलत जानकारी या दस्तावेज मिलने पर candidature रद्द हो सकती है।

15. क्या अनुभव जरूरी है?

नहीं। नोटिफिकेशन के अनुसार past experience या किसी भी प्रकार की past service को selection में consider नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top